- चीन को 2-1 से हराने में निभाई अहम भूमिका, शकुंतला विवि के छात्र हैं राजा रंजन

20 से 29 नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत, चीन, नेपाल, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रदर्शन खासा महत्वपूर्ण है। चीन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसमें राजा रंजन का योगदान भी अहम रहा। राजा रंजन की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि शारीरिक चुनौतियां प्रतिभा और मेहनत के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं।

"राजा रंजन की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और उन्हें खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि राजा रंजन आगे भी देश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।"
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें