लखनऊ : बिजली चोरी के पारंपरिक तरीकों, जैसे कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने अथवा मीटर को बाईपास करने के अलावा अब बिजली चोरी के लिए तकनीक का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। लेसा (LESA) की टीम ने बिजली चोरी के एक ऐसे आधुनिक एवं सुनियोजित तरीके का पता लगाया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा मीटर के आंतरिक सर्किट और सॉफ्टवेयर/फर्मवेयर के साथ छेड़छाड़ कर वास्तविक बिजली खपत को सही तरीके से दर्ज होने से रोका जाता है।
इस तरीके में सबसे पहले मीटर के पिछले हिस्से में ड्रिलिंग अथवा छेद करके उसके अंदरूनी इलेक्ट्रॉनिक सर्किट तक पहुंच बनाई जाती है। इसके बाद मीटर की प्रोग्रामिंग, कॉन्फिगरेशन अथवा ऊर्जा मापन की प्रक्रिया में अनधिकृत बदलाव किए जाते हैं। परिणामस्वरूप उपभोक्ता को सामान्य मीटरिंग सर्किट के माध्यम से बिजली की आपूर्ति जारी रहती है और मीटर बाहर से सामान्य रूप से स्थापित दिखाई देता है, लेकिन वास्तविक बिजली खपत मीटर में सही ढंग से दर्ज नहीं हो पाती।
अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डॉ आर के स्वर्णकार ने बताया कि
यह तरीका पारंपरिक कटिया या मीटर बाईपास से अलग है, क्योंकि इसमें बिजली की आपूर्ति व्यवस्था से प्रत्यक्ष छेड़छाड़ किए बिना मीटर की मापन एवं रिकॉर्डिंग प्रणाली को प्रभावित किया जाता है। इस कारण ऐसी बिजली चोरी की पहचान करना एक तकनीकी चुनौती बन सकता है।
लेसा की टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच एवं आवश्यक परीक्षण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की छेड़छाड़ को रोकने के लिए मीटरों की भौतिक स्थिति के साथ-साथ उनकी आंतरिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली और दर्ज ऊर्जा खपत का भी परीक्षण आवश्यक है।
अपर पुलिस महानिदेशक का कहना है कि बिजली चोरी स्वीकार्य नहीं है। मीटर में किसी भी प्रकार की अनधिकृत भौतिक अथवा सॉफ्टवेयर आधारित छेड़छाड़ विद्युत कानूनों के अंतर्गत दंडनीय है। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
एक नज़र - बिजली चोरी का नया हाईटेक तरीका...
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें