📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 07:12:16 PM (IST)
न्यूज़

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वनतारा ने मेडागास्कर से किया 10 साल का समझौता

🕒 प्रकाशित: 24-11-2026, 05:38 PM
📍 समाचार स्थान: Jamnagar, Gujarat, India
वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वनतारा ने मेडागास्कर से किया 10 साल का समझौता - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें

जामनगर : वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वनतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। इसके तहत विदेशों में जब्त मेडागास्कर के वन्यजीवों की स्वदेश वापसी, इलाज और जहां संभव हो, उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ने में वनतारा मदद करेगा। इसके साथ ही वनतारा ने भारत के CITES प्रबंधन प्राधिकरण से 19 अगस्त को किया अपना वादा पूरा किया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के मुताबिक, केवल मेडागास्कर में पाई जाने वाली लीमर की 90 फीसदी प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा है। प्राकृतिक आवास का नुकसान और अवैध तस्करी यहां के वन्यजीवों के लिए बड़ी चुनौती हैं।

वनतारा वन्यजीवों की स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित परिवहन, वैज्ञानिक अनुसंधान और मेडागास्कर के स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञों के प्रशिक्षण में सहयोग करेगा। राष्ट्रीय वन्यजीव बचाव एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण में भी मदद कर सकता है। वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास में छोड़ने का अंतिम फैसला मेडागास्कर सरकार का होगा।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने कहा, “इन प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षण देना हमारी दस वर्षीय संरक्षण रणनीति के केंद्र में है। हमारी प्राथमिकता वन्यजीवों के मूल देश में उनके संरक्षण के लिए काम कर रहे लोगों और संस्थाओं को मजबूत करना है।”
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।