📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 07:12:02 PM (IST)
न्यूज़

IRITM, लखनऊ एवं CILT इंडिया के मध्य प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 11:38 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
IRITM, लखनऊ एवं CILT इंडिया के मध्य प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ :  भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ एवं चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट इंडिया (CILT India) के मध्य प्रशिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान आदान-प्रदान एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
News Image

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, सेमिनार, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का विकास एवं ज्ञान साझा करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे पेशेवर दक्षताओं में वृद्धि तथा संस्थागत सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

News Image

इस MoU पर श्री संजीव गर्ग, महासचिव, CILT इंडिया तथा श्री जी. वी. एल. सत्य कुमार, महानिदेशक, IRITM एवं प्रबंध निदेशक, CRIS द्वारा हस्ताक्षर किए गए।


इस अवसर पर IRITM, CILT इंडिया एवं CRIS के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह साझेदारी रेलवे एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल, ज्ञान-संपन्न एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यबल विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।