इसका मकसद पुलिस को आधुनिक बनाना, साइबर अपराध से निपटना और लोगों को तेज व पारदर्शी सेवा देना है। आईआईटी कानपुर के साथ समझौते में साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक पर शोध होगा, साथ ही पुलिसकर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि जांच और आधुनिक हो सके।
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के साथ समझौते से पुलिस की डिजिटल सेवाएं, ऑनलाइन व्यवस्था और कामकाज और आसान होगा। प्रोटीन कंपनी के साथ समझौते से पुलिस के अलग-अलग सिस्टम आपस में जुड़ेंगे और डेटा सुरक्षित तरीके से साझा होगा। इन समझौतों पर एडीजी तकनीकी सेवाएं भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए हैं। इससे यूपी पुलिस और मजबूत और भरोसेमंद होगी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें