कन्नौज : दुःखद घटना आज (24 नवंबर 2026) सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और लगभग 20 से 35 लोग घायल हुए हैं।
कौशांबी स्थित स्कूल की बस बच्चों के साथ पिकनिक/भ्रमण से लौट रही थी और शौच के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस में लगभग 50 छात्र और स्कूल स्टाफ/शिक्षक सवार थे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्कूली बस हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा शोक...

कौशांबी से कन्नौज पिकनिक पर जा रहे स्कूली बच्चों की बस के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने और इस हृदयविदारक हादसे में मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना को अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला बताते हुए हादसे में अपने मासूम बच्चों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि दुर्घटना में घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सभी घायल बच्चों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घायलों के उपचार के साथ ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें