📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 03:28:08 PM (IST)
न्यूज़

जनता की समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 12:00 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
जनता की समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें


लखनऊ :  आम जनता की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभावी परिणाम भी सामने आए। इसी संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंवाद के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
News Image

 आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है। जनसेवा के संकल्प के साथ सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।