📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 02:04:49 AM (IST)
न्यूज़

भवानीपुर प्रताप में स्थापित हुईं डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

🕒 प्रकाशित: 22-11-2026, 07:12 PM
📍 समाचार स्थान: Kannauj, Uttar Pradesh, India
भवानीपुर प्रताप में स्थापित हुईं डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
कन्नौज : भवानीपुर प्रताप गांव में भारतरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक असीम अरुण ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

 डॉ. आंबेडकर से एक बार पत्रकारों ने पूछा आपका धर्म जाति क्या है तो उन्होंने जवाब दिया मैं भारतीय हूं और आपके हर बार पूछने पर भी मेरा जवाब यही रहेगा। बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने तथा समानता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। बाबा साहब ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

एक नज़र - भवानीपुर प्रताप में स्थापित हुईं डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
https://youtube.com/shorts/9dDMl4MLYag?si=ogOArgPlYH5EIhNC
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।