पंजाब पटियाला नितिन , सनौर : यहां गांव पसियाना में भाखड़ा पर ढह गए पुल का DC हिमांशु जैन द्वारा NHAI और वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट को पूरा रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त पुल के गिरने के कारणों की जांच डिप्टी कमिश्नर पटियाला के आदेश के मुताबिक माहिरों की टीम द्वारा करवाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उक्त पूरे मामले की जांच के लिए माहिरों की एक टीम बनाने का फैसला किया गया है।
किस-किस अधिकारी को क्या करने के दिए गए आदेश
गांव पसियाना के पास गिरे पुल की जांच करने वाले माहिरों की कमेटी को जहां पुल संबंधी पूरे रिकॉर्ड मुहैया करवाए जाने चाहिए हैं, वहीं डी.सी. द्वारा रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे जिले में ओवरलोडेड गाड़ियों की जांच करें और की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट रोजाना दें।
S.S.P. को निर्देश
पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते पटियाला के SSP मौके पर बैरिकेड लगाएंगे ताकि वहां ट्रैफिक को सीमित किया जा सके, इसके साथ ही पटियाला के डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर लोगों के लिए बंद सड़कों और ट्रैफिक के दूसरे रास्तों के बारे में एक एडवाइजरी नोटिस (ट्रैफिक एडवाइजरी) जारी करेंगे।
S.D.M. और D.S.P. (ट्रैफिक) को दिशा-निर्देश
पटियाला के S.D.M. और D.S.P. (ट्रैफिक) के सहयोग से सभी निर्धारित स्थानों पर आवाजाही के रास्ते बदलने की व्यवस्था लागू करेंगे। N.H.A.I. इन जगहों पर संकेत-चिन्ह और रोशनी का प्रबंध करेगी ताकि पटियाला शहर के अंदर सफर करने वालों और हाईवे के जरिए गुजरने वालों को आवाजाही की भाीड़ का सामना न करना पड़े।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें