खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसमें अस्पताल सहित सभी फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट और साप्ताहिक स्टॉक की जानकारी तथा मूल्य सूची प्रदर्शित करने और काउंटर पर वेबसाइट का URL/QR Code लगाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी आदेश के अनुपालन का संज्ञान लेने के लिए 23 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी जनपदों के औषधि निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र की हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण करेंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण औषधियाँ उपलब्ध कराना है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें