📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:08:40 AM (IST)
politics

अखिलेश यादव के ऊपर 2027 से पहले ही हार का खतरा मंडराने लगा है।

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 01:46 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
अखिलेश यादव के ऊपर 2027 से पहले ही हार का खतरा मंडराने लगा है। - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के ऊपर 2027 से पहले ही हार का खतरा मंडराने लगा है। इसीलिए बारे में गलत-गलत बयान देने और फर्जी सूची वायरल करने का काम कर रहे हैं।
 ओमप्रकाश राजभर और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ताकत से अखिलेश यादव पूरी तरह वाकिफ हैं, इसीलिए अखिलेश यादव घबराए हुए हैं और सीटों की फर्जी सूची वायरल करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी का एक अहम सहयोगी दल है और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इस बात को जानता है कि ओमप्रकाश राजभर की जमीनी ताकत कितनी मजबूत है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की चिंता नहीं करनी चाहिए, उन्हें अपने सहयोगियों की चिंता करनी चाहिए और उन्हें सम्मान देने की चिंता करनी चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है, पहले उन्हें सम्मान दीजिए। वरना आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उनके सिर पर तांडव करेगी। इसलिए पहले वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच का मामला निपटा लें, उसके बाद दूसरे दलों पर बात करें।

जहां तक आजम खान की बात है, तो आजम खान जेल से बाहर हैं और जमानत पर हैं। यह सब कानून की प्रक्रिया के तहत हुआ है। लेकिन जिस प्रकार भारत छोड़कर जाने की बात कर रहे हैं, तो वह भारत छोड़कर जा सकते हैं, क्योंकि उनके कहने से इंकलाब नहीं आने वाला है। भारत देश के अंदर कानून का राज है। यह एक लोकतांत्रिक देश है, जो संविधान से चलता है। अगर आजम खान इस प्रकार की दादागिरी करेंगे, अराजकता फैलाएंगे या आतंक फैलाने जैसी गतिविधियां करेंगे, तो यह सब यहां चलने वाला नहीं है। उनके ऊपर कानून का डंडा चलेगा। और दोबारा जेल जाना पड़ सकता है।

विडिओ देखें......
https://youtube.com/shorts/8zXtDToOG44?si=I6wvkiteSYm0FyIC


Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।