📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:07:05 AM (IST)
politics

राजभर बोले अखिलेश यादव 'लफंगों का देवता

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 11:14 AM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
राजभर बोले अखिलेश यादव 'लफंगों का देवता - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा की अराजकता में एक मासूम की जान चली गई, लेकिन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने में भी उन्हें 24 घंटे लग गए।

            राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को 'लफंगों का देवता' बनने का शौक चढ़ गया है। खुद पर फूल-माला चढ़वाने के लिए सपाई गुंडों से जेसीबी मंगवाई जिससे सड़क पर अफरातफरी मचने के कारण बच्चे की मौत हो गई। राजभर ने मृतक बच्चे आर्यवर्धन का जिक्र कर कहा कि वह चौरी-चौरा के शहीद स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन सिंह की पांचवीं पीढ़ी का वंशज था। राजभर ने सवाल उठाया कि जब इस घटना में एक परिवार ने अपना मासूम बेटा खो दिया, तब अखिलेश यादव ने तत्काल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना क्यों नहीं जताई।

News Image

राजभर ने अखिलेश पर माफियाओं के साथ नजदीकी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की जाति गिनने और माफियाओं के यहां दरबार लगाने का समय मिल गया, लेकिन पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से आलोचना होने के बाद अखिलेश ने 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर संवेदना जताई और आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।


सपा की पीडीए यात्रा पर राजभर ने आरोप लगाया कि सड़क पर गुंडों की फौज को उतारकर शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ऐसी घटनाओं में किसी मासूम की जान चली जाती है तो जिम्मेदारी लेने के बजाय जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल हर काम के लिए साइत निकलवा रहे हैं, लेकिन जब कर्म अच्छे नहीं होंगे तो लाख साइत निकलवाने के बावजूद परिणाम विपरीत ही आएंगे। राजभर ने चेतावनी दी कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।