📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:26 AM (IST)
अपराध

पंजाब की जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 11:20 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
पंजाब की जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): लुधियाना की जेल में बंद एक हवालाती से तलाशी के दौरान 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी देविंदर पाल ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, जेल में बंद हवालाती विजय कुमार की गार्द द्वारा तलाशी ली गई थी। इस दौरान उसकी पेंट की जेब से क्रीम रंग का 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी हवालाती को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके पास नशीला पदार्थ कहां से आया था।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।