📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 07:21:10 AM (IST)
अपराध

Punjab : सेंट्रल जेल के अंदर कैसे पहुंचे मोबाइल फोन? 5 हवालातियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 07:06 AM
📍 समाचार स्थान: Faridkot, Punjab, India
Punjab : सेंट्रल जेल के अंदर कैसे पहुंचे मोबाइल फोन? 5 हवालातियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): फरीदकोट सेंट्रल जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की अलग अलग बैरकों की तलाशी के दौरान 3 कीपैड मोबाइल फोन, एक चार्जर और 2 डेटा केबल बरामद हुए। जेल प्रशासन की शिकायत पर, थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने 5 हवालातियों के खिलाफ जेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट ने जेल गार्डों की मदद से अलग-अलग बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान 5 हवालातियों से 3 कीपैड मोबाइल फोन, एक चार्जर और 2 डेटा केबल बरामद हुए।

जेल प्रशासन ने इस घटना के संबंध में पुलिस को दी लिखित शिकायत के आधार पर, पुलिस ने हवालाती हरमनप्रीत सिंह (निवासी: गुरुद्वारा साहिब बाबा तेगा सिंह, जलालाबाद पूर्वी, जिला मोगा), सुखप्रीत सिंह (निवासी: माता जगदम्बे मंदिर, बस्ती मछियां, जिला फिरोजपुर), बूटा सिंह (निवासी: ढपाली, फूल, जिला बठिंडा), गोबिंद सिंह (निवासी: मोहल्ला भाईका खुह, धर्मकोट, जिला मोगा) और गुरविंदर सिंह (निवासी: जिला फरीदकोट) के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित मोबाइल फोन और अन्य सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचे।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।