होशियारपुर (नितिन): पावरकॉम सब अर्बन उप-मंडल के सहायक कार्यकारी इंजीनियर राजीव जायसवाल तथा जे.ई. इंद्रजीत ने कहा है कि 11 के.वी. सैटेलाइट, पथियाल ए.पी., सनसिटी, पिपलांवाला, दशमेश नगर फीडरों की बिजली सप्लाई 21 नवम्बर को प्रातः 9: से सायं 5:30 बजे तक 220 के.वी. सब स्टेशन की जरूरी मुरम्मत के कारण बिजली बंद रहेगी। इसके चलते दशमेश नगर, डगाना, गोविंद नगर, रणजीत नगर, गोकुल नगर, पॉलिटेक्निक, के.एफ.सी. चौक, पिपलांवाला, सनसिटी, कीर्ति नगर, खानपुर, ग्रीन एवेन्यू, टांडा रोड पर पढ़ते पैलेस तथा इंडस्ट्री, खानपुर, डगाना की मोटरों की सप्लाई बंद रहेगी।
इसी तरह सहायक कार्यकारी इंजीनियर विक्रांत जोशी व जे. ई. जोगा सिंह ने बताया कि 11 के.वी. मॉडल टाऊन फीडर की जरूरी मुरम्मत के चलते बस स्टैंड रोड, बस्सी खवाजू, मैडीसिन मार्कीट, प्रभात चौक, टिब्बा साहब, पासपोर्ट कार्यालय की सप्लाई 21 नवम्बर को प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी उपमंडल बलदेव राज तथा जे.ई. अवतार सिंह ने बताया कि 21 नवम्बर को प्रातः 10 से 2 बजे तक 11 के.वी. अस्लामाबाद फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते अजीत नगर, गुरदित्त नगर, कोर्ट काम्पलैक्स, चंडीगढ़ रोड, इंदिरा कॉलोनी, लालगढ़ तथा शिवालिक एवेन्यू आदि इलाके प्रभावित होंगे।
E
समाचार अपलोड करने वाले
Earth News Network
Reporter / News Contributor
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें