📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:46 AM (IST)
राज्य

पंजाब के दर्जनों इलाकों में Powercut, 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 10:14 AM
📍 समाचार स्थान: Tarn Taran Sahib, Punjab, India
पंजाब के दर्जनों इलाकों में Powercut, 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
तरनतारन (नितिन): 132 केवी तरनतारन सब-स्टेशन पर 11 केवी बस बार-1 के अर्धवार्षिक रखरखाव के चलते शनिवार, 21 नवम्बर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सीनियर सब-स्टेशन इंजीनियर (एस.एस.ई.) के निर्देश पर की जाने वाली इस मुरम्मत के कारण 132 के.वी. तरनतारन सब-स्टेशन से जुड़े 11 के.वी. सिटी-3, सिटी-7 और सिविल अस्पताल फीडरों की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सिविल अस्पताल तरनतारन, मेजर जीवन सिंह नगर, गोल्डन एवेन्यू, इकबाल एवेन्यू, महिंद्रा एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, महिंद्रा एन्क्लेव, नानकसर मोहल्ला (सिविल अस्पताल के पीछे), लाली शाह मोहल्ला, नेहरू गेट, दीप एवेन्यू और अमृतसर रोड सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा यू.पी.एस. कैरोंवाल फीडर भी प्रभावित होगा। यह जानकारी तरनतारन के सब-डिविजनल ऑफिसर (शहरी) इंजीनियर गुरभेज सिंह ढिल्लों तथा जूनियर इंजीनियर हरभेज सिंह और कमलप्रीत सिंह ने दी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।