अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अंकुर महिंदरू ने बताया कि दोनों रविवार को बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) प्रारंभिक रूप से प्रकाशित फोटो मतदाता सूची के साथ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम, पता व अन्य विवरण जांच सकेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नया नाम दर्ज करवाने या पहली बार मतदाता बनने के लिए युवा फॉर्म नंबर 6, पहले से दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म नंबर 8 तथा किसी नाम पर आपत्ति या नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में बी.एल.ओ. नागरिकों की पूरी सहायता करेंगे।
इसके अतिरिक्त, मतदाता सूचियों से जुड़ी जानकारी के लिए जिला चुनाव कार्यालय व चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के दफ्तरों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। नागरिक वोटर हैल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से इन विशेष कैंपों का लाभ उठाने की अपील की है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें