📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 11:25:54 AM (IST)
राज्य

पंजाब के वोटरों के लिए अहम खबर; सभी पोलिंग बूथों पर आज लगेंगे विशेष कैंप

🕒 प्रकाशित: 24-10-2026, 03:10 PM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब के वोटरों के लिए अहम खबर; सभी पोलिंग बूथों पर आज लगेंगे विशेष कैंप - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 24 अक्टूबर, शनिवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के दौरान मतदाता 12 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, नए वोट बनवाने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए भी आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी मित्रा ने बताया कि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए पात्रता की तारीख 1 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म नंबर 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर, 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इसके बाद 4 जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।