📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 11:21:51 AM (IST)
नौकरी

पंजाब के पेंशनधारकों के लिए अहम खबर, अगर नहीं करवाया यह काम तो रुक जाएगी पेंशन

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 11:03 AM
📍 समाचार स्थान: Bhatinda, Punjab, India
पंजाब के पेंशनधारकों के लिए अहम खबर, अगर नहीं करवाया यह काम तो रुक जाएगी पेंशन - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन) : पंजाब सरकार के वित्त विभाग की ओर से पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की सुविधा के लिए 3 नवम्बर 2026 से पेंशनर सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मासिक पेंशन की अकाउंटिंग, ई-पीपीओ, पेंशन डाटा, शिकायत निवारण और सक्सेशन मॉड्यूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

जिला खजाना अधिकारी बठिंडा महेश कुमार ने बताया कि पंजाब के सभी पेंशनरों के लिए ई-केवाईसी करवाना और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए जिला खजाना कार्यालय बठिंडा में 19 से 21 नवम्बर तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पेंशनर सेवा मेला लगाया जाएगा। उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी करवाएं। तलवंडी साबो तहसील के पेंशनर खजाना कार्यालय तलवंडी साबो में, जबकि नथाना और फूल क्षेत्र के पेंशनर संबंधित खजाना कार्यालयों में यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। मेले में आते समय पेंशनर पीपीओ की कॉपी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लेकर आएं। अधिकारी ने चेतावनी दी कि ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाने वाले पेंशनरों को भविष्य में पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है और पेंशन पर रोक भी लग सकती है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।