📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:42:32 AM (IST)
न्यूज़

नन्हे हाथी ‘राजा’ को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विमान

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 05:30 PM
📍 समाचार स्थान: Guwahati, Assam, India
नन्हे हाथी ‘राजा’ को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विमान - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
जामनगर/गुवाहाटी : महज सात हफ्ते का नन्हा हाथी ‘राजा’ अभी अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाया है। जिस उम्र में उसे अपनी मां के साथ खेलना और दौड़ना चाहिए था, उस उम्र में वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जन्म के पहले ही दिन मां की घबराहट में लगी एक लात से उसके पिछले पैर की हड्डी टूट गई। बदकिस्मती ऐसी कि उसे मां का दूध भी नसीब नहीं हुआ।
जालंधर में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस पर परिजनों को गुमराह करने के आरोप https://earthnewsnetwork.in/article.php?id=2394
असम में 2 अक्टूबर को जन्मे राजा की हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले सात हफ्तों से वनतारा के डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं। टूटे पैर के साथ संक्रमण और कमजोरी ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब उसे बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल पर विशेष विमान से असम से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा लाया जा रहा है। करीब 2,500 किलोमीटर से ज्यादा का सड़क सफर इस नन्ही जान के लिए जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए करीब चार घंटे की हवाई यात्रा का इंतजाम किया गया है।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन, बिहार में कोहरे के बीच सूर्यदेव के दर्शन https://earthnewsnetwork.in/article.php?id=2340
राजा के लिए विमान में खास बिस्तर और उसके घायल पैर को सहारा देने की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों और देखभाल करने वालों की टीम पूरे सफर में उसके साथ रहेगी। वनतारा पहुंचने पर उसे विशेष अस्पताल में भर्ती कर गहन उपचार दिया जाएगा।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने कहा, “राजा पिछले सात हफ्तों से गंभीर चोट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है। अनंत अंबानी के सहयोग से उसे जल्द से जल्द वनतारा लाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल और इलाज करेंगे। हमारी पूरी कोशिश है कि राजा स्वस्थ हो और दोबारा अपने पैरों पर चल सके।”
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।