📅 बुधवार, 25 नवंबर 2026 🕒 07:14:41 PM (IST)
न्यूज़

पंजाब मे फिरोजपुर पुलिस और BSF को मिली कामयाबी, करीब 10 किलो हेरोइन बरामद

🕒 प्रकाशित: 19-10-2026, 12:33 AM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब मे फिरोजपुर पुलिस और BSF को मिली कामयाबी, करीब 10 किलो हेरोइन बरामद - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब फिरोजपुर नितिन : पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने फिरोजपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कामयाबी हासिल की है। सर्च ऑपरेशन ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर में ड्रोन के जरिए ड्रग्स भेजने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सिक्योरिटी फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी के तहत पंजाब पुलिस और BSF द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों में गिरी करीब 10 किलो हेरोइन बरामद होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हेरोइन ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इस ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।