📅 बुधवार, 25 नवंबर 2026 🕒 07:14:49 PM (IST)
राज्य

भारत-पाक बॉर्डर के पास 50 करोड़ की हैरोइन बरामद, ड्रोन से भेजी गई थी खेप

🕒 प्रकाशित: 20-10-2026, 04:13 PM
📍 समाचार स्थान: India
भारत-पाक बॉर्डर के पास 50 करोड़ की हैरोइन बरामद, ड्रोन से भेजी गई थी खेप - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन ) : फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के नजदीकी सीमावर्ती गांव अलीके के खेतों में से करीब 10 किलो हैरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। फिरोजपुर पुलिस और बी. एस. एफ. को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बॉर्डर के साथ रहते भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन की खेप मंगवाई गई है और पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेजी गई यह हैरोइन गांव अलीके के खेतों में फेंकी है। सूचना के आधार पर डॉग स्क्वायड को साथ लेकर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने हैरोइन की यह खेप बरामद की है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।