📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:56:15 AM (IST)
राज्य

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह को गोलियों से भूना, दहशत में पूरा इलाका

🕒 प्रकाशित: 18-09-2026, 10:45 AM
📍 समाचार स्थान: India
अमृतसर में ASI हरजीत सिंह को गोलियों से भूना, दहशत में पूरा इलाका - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर ( नितिन ) : अमृतसर के थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी में देर रात कुछ युवकों ने थाना गेट हकीमा में तैनात ए.एस.आई हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ए.एस.आई की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भगतांवाला दाना मंडी पहुंचीं। पुलिस ने एएसआई हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या की वारदात क्यों और कैसे हुई तथा इसे किसने अंजाम दिया, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। एएसआई हरजीत सिंह की हत्या की सूचना मिलने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी जल्द ही अमृतसर पहुंच रहे हैं। वहीं इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) ने ली है। हालांकि पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले के एंगल को खारिज किया है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।