अमृतसर के तरन तारन में इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग, दहशत में पूरा इलाका
📍
समाचार स्थान: India
🔍 फोटो पर क्लिक/टैप करके बड़ा देखें।
अक्षर का आकार बदलें
तरनतारन ( नितिन ): विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में फिरौती के लिए वाहेगुरु इमीग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को दूसरी बार अंजाम दिया गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर को भी इसी इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग हुई थी। जानकारी के अनुसार, बीती रात दो बदमाशों ने इमीग्रेशन सेंटर के मालिक राजविंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमीग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती नहीं देने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें