📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:50:13 AM (IST)
राज्य

अमृतसर में तेज रफ्तार बस का कहर, भाई की मौके पर मौत; बहन गंभीर घायल

🕒 प्रकाशित: 31-10-2026, 08:18 AM
📍 समाचार स्थान: India
अमृतसर में तेज रफ्तार बस का कहर, भाई की मौके पर मौत; बहन गंभीर घायल - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर नितिन : अमृतसर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जानकारी अनुसार रामतीर्थ रोड पर ग्वाल मंडी के पास तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। मृतक की पहचान गांव अजनाला, गेहरी मंडी निवासी अरमानदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमानदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बहन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।