Amritsar: अवैध शराब के खिलाफ बड़ा Action, सरकारी जमीन से भारी मात्रा में लाहन बरामद

On: September 14, 2026 1:17 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर ( नितिन ) : पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। दरअसल, ये लाहन सरकारी जमीन पर दूसरी बार मिली है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के राजासंसी थाना क्षेत्र के गांव कोटली सक्का में एक्साइज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने सरकारी टंकी वाली जगह पर छापेमारी करके लाहन बरामद की है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने टंकी वाली जगह पर 10 ड्रमों में भरी करीब 1800 लीटर लाहन बरामद करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस जगह से पहले भी भारी मात्री में अवैध लाहन जब्त की जा चुकी है। पिछली बार भी गांव की पंचायत से आरोपियों के पकड़वाने में सहयोग करने के लिए कहा था। लेकिन पंचायत ने कोई सहयोग नहीं दिया। इस बार भी गांव में छापेमारी करने पर सरपंच और पंचायत का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा, जबिक उन्हें पहले ही सूचना दे दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Cyclone Murasu: मौसम का बड़ा कहर- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की दस्तक, विजयवाड़ा में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 15 हजार रुपए की जूस बेचने की नौकरी से 94,400 करोड़ के साम्राज्य तक, ऐसे बना महादेव ऐप का किंग

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को लेकर बैंकों की राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वरूप हड़ताल बरकरार लोगों को हो रही खासा परेशानी

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, सोमालिया के समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 लोगों को छुड़ाया

Students का इंतजार खत्म! पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं पंजाबी परीक्षा का रिजल्ट, वेबसाइट पर करें चेक

Punjab: बाजार से अचार खरीदने वाले सावधान! डिब्बा खोलते ही निकली मरी हुई छिपकली, मचा हड़कंप

Leave a Comment