टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार, अब तक 13 लोग हिरासत में

On: November 3, 2026 9:16 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल नितिन : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई अपराध शाखा द्वारा हरियाणा से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किए जाने से अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को रविवार को करनाल से पकड़ा गया। हालांकि, उन्होंने अपराध में उसकी विशिष्ट भूमिका या उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया। अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, आरोपी (22) को करनाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया और उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

इसके साथ ही, मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में कथित तौर पर गोली चलाने वाले लोगों सहित अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना तब हुई थी जब अभिनेता एक फुटबॉल मैदान से बाहर निकल रहे थे। घटना में 36 वर्षीय अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके कार चालक और पास खड़े एक व्लॉगर घायल हो गए थे। मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

सावधान! WhatsApp पर ₹2,000 का दिवाली गिफ्ट जीतने का मैसेज आया तो न करें Click, खाली हो सकता है बैंक खाता

भोजपुर में 19 हजार से अधिक अवैध कारतूस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, सफारी कार से हो रही थी कारतूस की तस्करी

पंजाब के लुधियाना में Thar सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 12-15 गोलियों की आवाज से दहला इलाका

Cyclone Murasu: मौसम का बड़ा कहर- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की दस्तक, विजयवाड़ा में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 15 हजार रुपए की जूस बेचने की नौकरी से 94,400 करोड़ के साम्राज्य तक, ऐसे बना महादेव ऐप का किंग

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को लेकर बैंकों की राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वरूप हड़ताल बरकरार लोगों को हो रही खासा परेशानी

Leave a Comment