पंजाब (नितिन): पठानकोट शहर और आसपास के इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को आज लंबे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से 132 केवी सब-स्टेशन और पावर हाउस सहित जिले के विभिन्न फीडरों की जरूरी मरम्मत और रखरखाव के कार्य के चलते शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इस दौरान करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के काम पहले ही निपटाने होंगे। विभाग के अनुसार, फीडरों की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।









