पंजाब डेस्क : अमृतसर में थार सवार युवक द्वारा बीच सड़क स्टंट करने की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एयरपोर्ट रोड का है। पुलिस द्वारा युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
रात के समय की इस वीडियो में युवक चलती महिंद्रा थार का दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा दिखाई देता है। इस दौरान वह बालों में हाथ फेरता है और कैमरा में पोज भी देता है। हालांकि इस दौरान थार की नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही। फिलहाल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक को जल्द ही ट्रेस कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।









