मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में भारत पाक सीमा पर घुसपैठियों को बीएसएफ ने किया ढेर, पहचान के लिए जांच जारी

On: August 9, 2026 6:45 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर ( नितिन ) : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कस्बा अटारी क्षेत्र में बीएसएफ ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। मृतक की पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर फिलहाल जांच जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पाकिस्तानी नागरिक था या बांग्लादेशी।

जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई की। गोली लगने से घुसपैठिए की मौत हो गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, जबकि एक तंबाकू का पैकेट मिला है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मृतक की पहचान और उसके भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही उसकी नागरिकता और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment