मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना का चर्चित बंटी यादव हत्याकांडः तेजस्वी यादव ने परिवार को बच्चों के 12वीं तक की पढ़ाई के लिये दिया 5 लाख रूपये का चेक

On: August 9, 2026 1:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार यानी 6 अगस्त को बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को 5 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि बंटी यादव के दोनों बच्चों की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का पूरा खर्च राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद वहन करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दी जायेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों बच्चे बालिग होने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के लिये हरसंभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजद मृतक बंटी यादव के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये भी साथ खड़ी रहेगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बंटी यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुये कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिये। तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनायें चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजद केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि, भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में मंथन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश दफ्तर, बंद कमरे में हुई बैठक

62 लाख से ज्यादा की अवैध कमाई, बिहार में सहरसा के डीपीओ पर ईओयू का शिकंजा, सिवान से लेकर सहरसा तक छापेमारी

बांटों और राज करो के अभियान पर सपाः ब्रजेश पाठक

ईओ विमल कुमार हत्याकांडः दानापुर में श्रद्धांजलि सभा में उठी 2 करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी और दोषियों को फास्ट ट्रायल में फांसी देने की मांग

बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोरः 31 वर्षों के बाद भाजपा के गढ़ में लिखा इतिहास, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर पीके का जलवा

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला 60+ महिलाओं के लिए योगी सरकार ने फ्री करी बस सेवा 100 करोड़ की लागत से किया जाएगा अनुदान

Leave a Comment