अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- वोट के लिए याद आते हैं ब्राह्मण
सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया जवाब, बोले- जनेश्वर मिश्र की आत्मा यकीकन दुःखी होगी
लखनऊ – समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों के नाम पर, बांटो और राज करो के अंग्रेजों वाले अभियान पर है। इन्हें ब्राह्मण वोट के लिए जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं और राज करने के लिए सिर्फ अपना परिवार। ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और ये उस पर अपने परिवार की खड़ाऊ रखकर राज करें। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
सोशल मीडिया के माध्यम से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अच्छा होता कि समाजवादी पार्टी द्वारा जनेश्वर मिश्र की जयंती का सदुपयोग उनके व्यक्तित्व और उनके समाजवादी विचार से अवगत कराने के लिए किया गया होता लेकिन पूज्य जनेश्वरजी के बारे बताने से ज्यादा मुझे कोसा गया और दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ब्राह्मणों को याचकों की भांति अपमानित किया गया ल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा नेताओं यह सब नाटक देखकर जनेश्वर मिश्र की समाजवादी आत्मा यकीनन दुःखी होगी और सोच रही होगी कि यह सब करने के लिए मेरी ही जयंती मिली थी l चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरा ब्राह्मण समाज को अपमानित करना करना उचित नहीं l डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे चाहे जितनी गालियां दीजिए पर ब्राह्मण समाज की गरिमा न गिराइए l
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये एक ऐसी सपा है जो राममनोहर लोहिया और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के दिखाए समाजवाद के पथ, आदर्श और संस्कारों से पूरी तरह से भटक चुकी है l नई सपा में समाजवाद, सामाजिक न्याय और समरसता बाईस्कोप से खोजने पर भी नहीं मिलता l संसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के दौरान किए गए अनावश्यक सिद्धांतहीन अराजक हो-हल्ला दर्शाता है कि सपा पूरी तरह से समाजवाद की संवाद करने के संस्कार को छोड़, अपने आपको एक हुडदंगी गिरोह में बदल चुकी है l








