मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

तीन दिनों तक कार के अंदर सढ़ती रही युवक की लाश, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

By ENN
On: August 7, 2026 12:54 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

कार की पिछली सीट पर मृत अवस्था में मिला युवक,

तीन दिनों से कार सड़क किनारे खड़ी थी,नहीं पड़ी किसी की नजर,तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा,

लखनऊ – आशियाना इलाके के सालेह नगर चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आशियाना प्रभारी गजेन्द्र कुमार राय के अनुसार गुरुवार देर रात पुलिस लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। कार करीब 3 दिन से वहीं खड़ी थी। जब उसमें से तेज बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर युवक का शव मिला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। कार के नंबर से मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह (36) पुत्र उदयभान सिंह निवासी बरहा रायबरेली के रूप में हुआ है। मृतक करीब डेढ़ माह से देवी खेड़ा पवनपुरी में किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेंद्र निजी कंपनी से लोन दिलाने का काम करता था और 4 भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक विवाहित था परिवार में पत्नी प्रियंका और एक तीन साल की बेटी है।

पुलिस के अनुसार मृतक एक निजी कंपनी में लोन दिलाने का कार्य करता था। एडीसीपी मध्य जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों के अनुसार 3 जुलाई के बाद से ही उनलोगों का मृतक से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। फिलहाल पुलिस मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment