मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

On: July 27, 2026 5:41 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना : बैंक से करोड़ों रुपये का लोन और क्रेडिट सुविधाएं हासिल करने के बाद फर्जीवाड़ा कर 68 करोड़ 91 लाख रुपये की हेराफेरी करने का एक बेहद बड़ा और हाई-प्रोफाइल घोटाला सामने आया है। इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी की शिकायत पर गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मपाल जैन, जैनेंद्र जैन और अंजू जैन सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि आरोपियों ने इंडियन बैंक से कुल 68,91,00,000/- (अड़सठ करोड़ इक्यानवे लाख रुपये) की बड़ी राशि लोन और क्रेडिट सुविधाओं के रूप में हासिल की थी। इसके बाद आरोपियों ने बैंक के फंड्स में धोखाधड़ी करने की नीयत से गलत और फर्जी खरीदारों के नाम पर एक्सपोर्ट बिल काट दिए। फर्जी कागजात और फर्जी खरीदार दर्शाकर आरोपियों ने बैंक के करोड़ों रुपये की भारी हेराफेरी और घपला किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक की शिकायत और प्राथमिक जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले के डिजिटल व दस्तावेजी सबूत खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म के मामले मे सभी आरोपियों को किया दोष मुक्त

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में परोसी जाए “यूल टी”, सरकारी सम्मेलनो,बैठकों और कैंटीन में जल्द नजर आ सकता है नया ब्रांड

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

Why is Sawan Lord Shiva Favorite Month : आखिर सावन का ही महीना भगवान शिव को क्यों प्रिय है : जानिए स्कंद पुराण में छिपा रहस्य

अमृतसर के अजनाला में लुटेरों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को एक लाख का लगाया चूना

Leave a Comment