मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Jalandhar बंद के बीच हाईवे खुले या बंद? यहां पढ़ें पूरा Update

On: September 10, 2026 6:40 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब जालंधर( नितिन )  लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर पंजाब में रोष बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में अलग-अलग जिलों में दलित संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर में भी वाल्मीकि और भीम क्रांति सेना ने वीरवार को शहर बंद रखने का ऐलान किया है।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने बताया कि वीरवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर को पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने लोगों और व्यापारिक संस्थानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। बंद के बावजूद जालंधर से गुजरने वाले हाईवे खुले हैं और वाहनों की आवाजाही जारी है। हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

जत्थेबंदियों ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद से बाहर रखा गया है। इसके अलावा मैडीकल स्टोर और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी जारी रहेंगी। बंद के ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शहर में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब मे चिट्टे के लिए 30 हजार नहीं मिले तो दामाद बना हैवान, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

बिहार में बाढ़ के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा वारः संसद के पुराने वीडियो से एनडीए को घेरा, बोले- बिहार भीख नहीं, अपना हक मांग रहा

बिहार में भाजपा का 17 सितंबर से ’सेवा सेतु’ प्लान, म्यूजिकल ड्रामा से लोगों को दिखाएगी ’प्रधानमंत्री की जनसेवा’

पटना में मेट्रो रेल ट्रेन में अब नहीं होगी भीड़ की टेंशन! 6 कोच वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी तेज

Pregnancy test से लेकर डिलीवरी और 42 दिनों की देखभाल तक का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, शंघाई ने लागू की नई new maternity policy

पंजाब के कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत, ड्रग लाइसैंसों की समय-सीमा 31 दिसम्बर तक बढ़ी

Leave a Comment