मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में मेट्रो रेल ट्रेन में अब नहीं होगी भीड़ की टेंशन! 6 कोच वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी तेज

On: September 10, 2026 7:35 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार की राजधानी पटना में अब पटना मेट्रो के सफर में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना देखते हुए अब 6 बोगियों वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने 6-6 कोच वाली 3 मेट्रो रैक खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नई रैक की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। तीन रैक में कुल 18 कोच शामिल होंगे। पटना मेट्रो के परिचालन का दायरा बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों और ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ सकता है।

ऐसे में अधिक क्षमता वाली मेट्रो रैक उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। 6 बोगियों वाली मेट्रो ट्रेन में मौजूदा छोटी रैक की तुलना में अधिक यात्रियों को एक साथ सफर कराया जा सकेगा। मेट्रो के विभिन्न हिस्सों में परिचालन विस्तार के साथ ट्रेनों की संख्या और क्षमता बढ़ाना जरूरी होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए तीन 6 बोगियों वाली मेट्रो रैक के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर खरीद का रास्ता साफ होगा। नई रैक के शामिल होने से पटना मेट्रो के परिचालन बेड़े की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ने वाले यात्री दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।

पुणे मेट्रो के कार्यकारी निदेशक हेमंत सोनावणे ने पटना मेट्रो के अधिकारियों के साथ विभिन्न मेट्रो स्टेशनों, ट्रेन और डिपो का दौरा कर परिचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। दौरे के दौरान सोनावणे ने ट्रेन के परिचालन से जुड़ी विभिन्न प्रणालियों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी समझा कि यात्रियों के सफर को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम बनाए रखने के लिए किस तरह की तैयारियां की जाती हैं। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ परिचालन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने पटना मेट्रो के परिचालन एवं अनुरक्षण दल के साथ संवाद कर रोजमर्रा के परिचालन, ट्रेनों की देखरेख और अनुरक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। दोनों पक्षों के बीच मेट्रो परिचालन को बेहतर बनाने और व्यावहारिक अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

इस दौरान पटना मेट्रो की टीम ने ट्रेन और डिपो में होने वाले नियमित अनुरक्षण कार्यों तथा परिचालन व्यवस्था की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो सेवा को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने में परिचालन एवं अनुरक्षण टीम की भूमिका अहम है। पुणे मेट्रो के कार्यकारी निदेशक हेमंत सोनावणे का यह दौरा विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं के अनुभव साझा करने और बेहतर परिचालन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment