अमृतसर में आज श्री अकाल तख्त साहिब से विशेष मीरी पीरी खालसा मार्च की शुरुआत की गई। मार्च में श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज़्ज़,शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुई। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने समूची सिख कौम को मीरी पीरी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब से शुरू हुई यह यात्रा पंजाब के कोने-कोने तक मीरी पीरी के संदेश को पहुंचाते हुए 3 अगस्त को दमदमा साहिब पर समाप्त होगी और यह यात्रा सिख कौम के संदेशों को पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल होने की करी गई अपील
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी संगत से इस ऐतिहासिक मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। मार्च का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रखते हुए उन्हें सिख स्वरूप और गुरु साहिब की शिक्षा से जोड़ना है। इसके साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दिए गए मीरी पीरी के सिद्धांत का व्यापक प्रचार प्रसार करना भी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य होगा। यह मार्च पहले दिन हॉल गेट,पुतलीघर छेहहटा साहिब और अटारी सहित विभिन्न पड़ावों से होते हुए गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब, वीर टाटा पहुंचेगा जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने सेवा, सफाई और लंगर जैसी सेवाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया है।
3 अगस्त को दमदमा साहिब में होगा मार्च का समापन
इसके बाद यह मार्च श्री दरबार साहिब, तरन तारन, गोइंदवाल साहिब, धर्मकोट, मोगा वजीरपुर,फरीदकोट, श्री मुख्तर साहिब और भटिंडा से होकर गुजरेगा। यात्रा का समापन 3 अगस्त को तक श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में होगा।






