पंजाब के चंदवाली गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े ड्यूटी के वक़्त हुई लूट। हथियारबंद लुटेरे पंप कर्मचारियों से लगभग 28000 की नदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चंद वाली के पास स्थित अशोक पेट्रोल पंप पर सुखचैन निवासी दूधवाला और उनका एक अन्य साथी कर्मचारी ड्यूटी पर थे की तभी लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया और नगदी लूट कर फरार हो गए।

कर्मचारियों ने बताया कि 12:00 बजे सुखचैन ड्यूटी कर रहा था जबकि दूसरा साथी सो रहा था इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे उनमें से दोनों ने पिस्तौल दिखा कर सुखचैन से नगदी मांगी जब सुखचैन ने इनकार किया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया झगड़े की आवाज सुनकर दूसरा कर्मचारी जाग गया उसने लुटेरों को देखकर डरते हुए सुखचैन से कहा कि वह उन्हें नकदी दे दे वरना वे उन्हें गोली मार देंगे इसके बाद लुटेरे उनके पास मौजूद करीब 28000 रुपए की नदी लूट कर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालना किया शुरू
घटना के बाद कर्मचारियों ने तुरंत पंप मालिक और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशना शुरू की और लुटेरों की तलाश में छूट गई वही पंप मालिक ने पुलिस से गुजारिश की। जल्द से जल्द ऐसे लुटेरे पकड़े जाएं जो अब कभी किसी के साथ ऐसी हरकत ना हो पाए। और खुलेआम घूम रहे हैं ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके ऐसी वारदात सिर्फ 28000 तक सीमित नहीं है बड़ी बारदात होने से पहले पुलिस को हरकत में आना चाहिए।






