मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ – राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, भारत सरकार, बुद्धेश्वर चौराहा, मोहन रोड, लखनऊ में “नशा मुक्त युवा भारत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह”, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशा विरोधी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. हीरा लाल (राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मंजरी चंद्रा ने की। डॉ. मंजरी चंद्रा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर बच्चों ने योग प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वास्थ्य, अनुशासन और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. हीरा लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं नशा विरोधी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त, शिक्षित और अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा विरोधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संतोष सिंह (डिप्टी चेयरमैन, उत्तर प्रदेश प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया) ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, संविधान के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। आज के युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, योग और राष्ट्रसेवा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया समाज में जनजागरूकता, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, जागरूक, नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. हीरा लाल (राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) बच्चों को कई अहम बातों की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि शिक्षा कितनी जरूरी है शिक्षा के साथ-साथ प्रेक्टिकल का होना भी बहुत जरूरी है। डॉ हीरा लाल ने 2 इन 1 बच्चों से बनने की गुजारिश की, हर विद्यार्थी के अंदर कम से कम दो महत्वपूर्ण गुण होने चाहिए। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान पर भी बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि नशा करना बुरी बात नहीं है प्रत्येक व्यक्ति को नशा करना बहुत जरूरी है लेकिन ध्यान रहे नशा अल्कोहल का नहीं बल्कि अपने काम और पढ़ाई का होना चाहिए। जब तक बच्चों के अंदर किसी एक चीज का नशा नहीं होगा तरक्की नहीं मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मंजरी चंद्रा बच्चों को राष्ट्र और झंडे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय किस तरीके से कम कर रहा है। भारत सरकार की इस पहल से उत्तर प्रदेश के बच्चों में राष्ट्रभक्ति बढ़ाना बहुत जरूरी है। डॉ मंजरी चंद्रा ने अपने संबोधन के दौरान मौजूद सभी बच्चों से शिक्षा और राष्ट्र के प्रति एकाग्रता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, लखनऊ के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, सुरक्षा अधिकारियों, मद्य निषेध विभाग की टीम, मीडियाकर्मियों एवं पत्रकार साथियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment