मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मीनू चौधरी ने सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया

हमें फॉलो करें:
ad copy


लखनऊ – भारतीय पुलिस सेवा (AGMUT: 2000 बैच) की वरिष्ठ अधिकारी मीनू चौधरी ने आज सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने पर उन्हें सीमांत मुख्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया तथा सीमांत मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
मीनू चौधरी भारतीय पुलिस सेवा की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी हैं। सशस्त्र सीमा बल में वर्तमान दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे मिजोरम पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के पद पर कार्यरत थीं। अपने लगभग ढाई दशक के सेवाकाल में उन्होंने दिल्ली पुलिस तथा भारत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, कार्मिक प्रशासन, सुरक्षा तथा खुफिया तंत्र से संबंधित दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अपने उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए उन्हें वर्ष 2017 में पुलिस पदक (Meritorious Service Medal) से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक, सीपी कमेंडेशन डिस्क (ऑपरेशनल ड्यूटी)-2023 तथा सीपी कमेंडेशन डिस्क (प्रशासनिक ड्यूटी)-2024 सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों की रोकथाम, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय तथा बल के अधिकारियों एवं जवानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के सभी अधिकारी एवं जवान अपनी प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के दायित्व का प्रभावी निर्वहन करते रहेंगे।

सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने मीनू चौधरी का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा, जनसहभागिता, आधुनिक सीमा प्रबंधन एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ अर्जित करेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment