मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी वाले यूरिया की डायवर्जन रोकने के लिए औद्योगिक इकाइयों की औचक जांच

On: July 21, 2026 12:19 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा तथा सब्सिडी वाले यूरिया के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज माननीय कृषि मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा निदेशक कृषि, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब श्री गुरजीत सिंह बराड़ के निर्देशों और मुख्य कृषि अधिकारी, अमृतसर श्री अमरजीत सिंह दोसांझ के नेतृत्व में जिले की विभिन्न फीड फैक्ट्रियों एवं डाइंग यूनिटों की औचक जांच की गई।

जांच के दौरान किसी भी औद्योगिक इकाई में कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले सब्सिडी वाले यूरिया का उपयोग अथवा भंडारण नहीं पाया गया।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी श्री अमरजीत सिंह दोसांझ ने बताया कि कृषि ग्रेड नीम-कोटेड यूरिया पर सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसलिए इसका उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए ही अनुमत है। उन्होंने बताया कि फीड फैक्ट्रियों एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए सरकार द्वारा तकनीकी ग्रेड यूरिया उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं दी जाती।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी फीड फैक्ट्री अथवा अन्य औद्योगिक इकाई में सब्सिडी वाले यूरिया का उपयोग या डायवर्जन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर कृषि अधिकारी, वेरका श्री रमन कुमार, कृषि अधिकारी, चोगावां श्री बलविंदर सिंह छीना, कृषि विकास अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. परजीत सिंह तथा कृषि विकास अधिकारी, वेरका श्री गुरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के होशियारपुर में आप पार्टी के सरपंच की हत्या, गाड़ी से दो बार कुचला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में फिर हमला,पुलिस ने शुरू की जाँच

बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस ‘ नेतृत्व भरोसे का ‘ थीम के तहत लगाए 119 पौधे

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म गांवों के लोगों के लिए बन रही प्रेरणा का स्रोत, डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से गांवों में दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर के कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया,5.30 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी

लुधियाना में मनचले की करतूत आई सामने बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी चुपके खींच रहा था फोटो, बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा FIR दर्ज

पठानकोट में लैंडस्लाइड,कई गांवो का संपर्क टूटा अमृतसर में भी बारिश,मोहाली में बादल छाए पंजाब चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट जारी

Leave a Comment