मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

18 जुलाई को लखनऊ आएंगे जदयू विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक दल के नेता, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री (ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार जी 18 जुलाई 2026 को एक दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रहे है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दौरे का मुख्य कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन, लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें माननीय श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री श्रवण कुमार पूर्व में ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बिहार एवं केंद्र के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अंतर्गत जनता दल यूनाइटेड की सम्मानजनक भागीदारी की मांग प्रमुखता से उठाई है। उल्लेखनीय है कि जदयू एन○ डी○ ए○ का सबसे पुराना घटक दल है |ऐसे में इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लखनऊ से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

13 डॉक्टर की टीम, 8 घण्टे 30 मिनिट चला ऑपरेशन. मजदूर के शरीर से निकाली गई 6 सरिया मिला जीवन दान…

प्रदेश के कारागारों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

पुरी रथयात्रा में रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, भोजन, पानी और सुरक्षा पर जोर

वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी,वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा अथवा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु भी मिलेगी सहायता : जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी

Leave a Comment