मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं

On: July 16, 2026 12:51 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे।

माताओं-धियों सम्मान योजना के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को 1 जुलाई से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो चुका है और अब तक 32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पंजाब सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं जुलाई महीने के दौरान पंजीकरण नहीं करवा सकीं, उन्हें अगस्त महीने में तीन महीनों की राशि एक साथ प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना लगातार जारी रहेगी और बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: वीणा मानवी व प्रिया किन्नर सहित 14 का नामांकन रद्द, प्रशांत किशोर-नीरज सिन्हा सहित 26 प्रत्याशियों का पर्चा सही

जद(यू.) ने लालू पुत्र तेजस्वी यादव को बताया ’नॉन-सीरियस’ नेता, राजद ने किया पलटवार, कहा- हमें कोसने के बजाए ठप व्यवस्था सुधारे एनडीए

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Leave a Comment