मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

12 जुलाई को अमृतसर राइडर्स द्वारा पुल मोरां (पुल कंजरी) युद्ध स्मारक तक स्मृति मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा: उपायुक्त सह जिला मज़ीस्ट्रेट दलविंदर जीत सिंह

On: July 10, 2026 12:04 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

उपायुक्त-सह-जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आईएएस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिख रेजीमेंट के वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और गौरवशाली विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से अमृतसर राइडर्स द्वारा रविवार, 12 जुलाई, 2026 को पुल मोरां (पुल कंजरी) युद्ध स्मारक तक एक स्मृति मोटरसाइकिल यात्रा (Commemorative Memorial Ride) का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस स्मृति यात्रा में भारतीय सेना के जवानों तथा नागरिक मोटरसाइकिल राइडर्स की सहभागिता रहेगी, जो देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

यह यात्रा कंपनी बाग, अमृतसर से प्रातः 5:30 बजे प्रतिभागियों के एकत्र होने के उपरांत प्रारंभ होगी। इसके बाद मोटरसाइकिल काफिला लगभग 25 किलोमीटर (एक तरफ) की दूरी तय करते हुए लगभग 30 मिनट में पुल मोरां (पुल कंजरी) युद्ध स्मारक पहुंचेगा।

श्री दलविंदरजीत सिंह ने मोटरसाइकिल प्रेमियों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों तथा देशभक्त नागरिकों से अपील की कि वे अनुशासन एवं सम्मान की भावना के साथ इस स्मृति यात्रा में शामिल होकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने तथा सिख रेजीमेंट के वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की गौरवशाली विरासत को सदैव जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने, पूर्ण अनुशासन बनाए रखने तथा यात्रा के दौरान आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना बनाए रखने की भी अपील की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Milad-un-Nabi wishes: पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

इश्क में अंधा हुआ बेटा- पिता की तिजोरी से चुराए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को दिलाया iPhone, फिर होटल-रिसॉर्ट में उड़ाए

राजस्थान के उदयपुर के 5-स्टार होटल में 10 दिन तक बीवी-बच्चों संग जीता रहा लग्जरी जिंदगी, 5.74 लाख का बिल आया तो भरने से किया इनकार

Delhi Lakshmi Yojana: सीएम गुप्ता आज 4,000 महिलाओं को बांटेंगी मंजूरी पत्र, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2,500

Rain Alert: 25 से 31 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी

Shimla: सदन में गूंजा टांडा मैडीकल कॉलेज का मुद्दा, MRI के लिए तीन महीने की तारीख, दवाइयां भी नहीं मिल रहीं

Leave a Comment