अमृतसर स्तिथ गोल्डन टेंपल के मांजी साहिब दीवान हॉल के बाहर जांच के दौरान दो युवकों के पास से इंजेक्शन तंबाकू और बीड़ी मिली है इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में तीन थप्पड़ जड़ देता है इसका वीडियो भी सामने आया है।
दोनों आरोपी युवक पर आरोप है कि इन्होंने एक युवक का फोन भी चोरी किया था हालांकि यह सामने नहीं आया है कि आरोपी दोनों युवक कौन है और कहां के रहने वाले हैं इस संबंध में किसी की तरफ से पुलिस को भी शिकायत नहीं दी गई है

जानिए वीडियो में क्या दिख रहा था
वीडियो 1 मिनट 30 सेकंड का है इसमें सबसे पहले दिखता है कि एक ही वक्त मे लाइटर दिख रहा है दूसरा तंबाकू बीड़ी दिख रही है एक वीडियो बना रहा है और दो अन्य लोग चेकिंग कर रहे हैं वहीं दो लोग कैमरे के सामने खड़े हुए हैं।
इसी दौरान एक लाल रुमाल बांधे युवक कहता है कि यह सारा सामान तुम्हारा है और वह एक थप्पड़ मार देता है तब वह सामने से कहता है मैं कुछ नहीं खाता मेरा नाम मत लो इस पर दूसरा युवक और उसके साथी कहते हैं खाता क्यों नहीं हुए फिर वह युवक कहता है जिससे मर्जी जाकर पूछ लो मैं बुटीक पर काम करता हूं और शनिवार को आता हूं फिर एक युवा कहता है अगर तुम नहीं खाते तो उनके साथ क्या कर रहे हो इसके बाद लाल रुमाल वाला युवा कहता है और गुरु घर के अंदर नशीली चीज क्यों फिर वीडियो दोबारा शुरू होती है जिसमें एक युवक इंजेक्शन दिखता है जो लगभग 5 से 6 होते हैं और कहता है यह इन्हीं लोगों के हैं इसके बाद लाल रुमाल वाला युवक दोनों को थप्पड़ मारता है पास खड़े लोग कहते हैं इनको बांधो इतने में वीडियो खत्म हो जाता है।

वीडियो के ऊपर पंजाबी में संदेश लिखा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी दी फतेह साथ संगत जी आज 12 4.2026 को सुबह करीब 6:30 बजे यह चोर पकड़े गए इन्होंने किसी वीर का फोन चोरी किया था जब संगत ने इन्हें पकड़ा तो उनके पास से वीडियो लाइटर और इंजेक्शन बरामद हुए।
यह बहुत शर्म की बात है कि इतनी पवित्र जगह पर हमारे अपने ही लोग समझ नहीं रहे तो हम बाहरी लोगों को क्या समझाएंगे जो भी संगत दूर-दूर से आती है और दीवान हॉल में सोती है कृपया अपना ध्यान रखें वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी दी फतेह।

SHO ई डिविजन हरमंजीत सिंह बल ने कहा यह मामला पहले उनके संज्ञान में नहीं था आपकी ओर से जानकारी मिलने के बाद यह मामला अब उनके ध्यान में आया है फिलहाल वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।







