सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में रत्न संजय, भा.पु.से. महानिरीक्षक की अध्यक्षता में “Gender Sensitization” के संबंध में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
लखनऊ : सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में रत्न संजय, भा.पु.से. महानिरीक्षक महोदय की अध्यक्षता में “Gender Sensitization” के संबंध में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उदय प्रताप सिंह, उप-कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं कार्यशाला में उपस्थित समस्त बल कर्मियों का स्वागत किया। तत्पश्चात सहायक सेनानायक रौनक त्यागी, सहायक सेनानायक चिकित्सा कल्याणी स्वैन तथा सहायक सेनानायक प्रिया यादव मुख्य वक्ताओं को “Gender Sensitization” के संबंध में जागरूक करने हेतु आमंत्रित किया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न एवं निवारण के बारे में जानकारी दी तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मुद्दो पर बलकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से कैसे बचे पीड़ित महिला के अधिकारो पीड़ित महिला शिकायत कहाँ पर करे और आई. सी. सी. के अधिकार व कार्यक्षेत्र आदि के बारे में बताया गया। इससे महिला तथा पुरूष प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने अनुभव भी बताये गये तथा कई केस स्टडी के बारे में गहन चर्चा कर आपसी संवाद को रूचिकर बनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में महानिरीक्षक महोदय के द्वारा सभी प्रतिभागियों से बातचीत कर लैंगिक समानता एवं यौन उत्पीड़न को प्रथम दृष्टता गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही हेतु प्रेरित कर मार्ग दर्शन दिया। कार्यशाला में जगदीप पाल सिंह, उप महानिरीक्षक व निखिल प्रसाद, उप महानिरीक्षक एस डी शेरखाने एवं अन्य अधिकारी गण एवं महिला बलकार्मिक उपस्थित रहे।
सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में “Gender Sensitization” विषय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया