मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं, दो दिन बाद उठेगा पर्दा

On: July 4, 2026 5:44 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। जन सुराज पार्टी यानी जसुपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है। बांकीपुर सीट से जसुपा के प्रत्याशी की घोषणा दल की कोर कमेटी की बैठक के बाद 5 जुलाई को की जाएगी। क्योंकि, 6 जुलाई से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 13 जुलाई तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय है। इसके बाद चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। मतदान 30 जुलाई को होना है। जबकि, मतगणना 3 अगस्त को होनी तय है।

जन सुराज पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर को बांकीपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दल के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ें। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही है। इस मौके पर बांकीपुर प्रभारी रामबली चंद्रवंशी व पूर्व विधायक किशोर कुमार ’’मुन्ना’’ के अलावा मीडिया प्रभारी ओबेदुर रहमान, जितेंद्र मिश्रा एवं ललन यादव भी मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Leave a Comment