मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित सभी 10 सदस्यों ने ली एमएलसी पद की शपथ, 20 दिन पूर्व हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

On: July 1, 2026 11:59 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभी 10 सदस्यों ने बुधवार यानी 1 जुलाई की संध्या में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। राजधानी पटना स्थित बिहार विधान परिषद एनेक्सी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की शुरुआत मशहूर लोक गायक से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार बने पवन सिंह ने की। उनके बाद नीतीश पुत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद, अनिल ठाकुर व शीला पंडित ने शपथ ली। सभी इस वर्ष 11 जून को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूद रहे। इस समारोह के दौरान सत्ता व विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मंच पर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के बगल में लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव बैठे नजर आए। हाल ही में बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इन सीटों पर कुल 10 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसलिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इन सीटों में भाजपा व जद(यू.) के 4-4 और लोजपा (रामविलास) एवं राजद के 1-1 प्रत्याशी शामिल थे।

हालांकि, एनडीए ने रालोमो सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री पुत्र दीपक प्रकाश को इस बार एमएलसी प्रत्याशी नहीं बनाया। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। जद(यू.) के वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद को सबसे अहम सीट मिली है। वे जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा खाली की गई विधान परिषद सीट से निर्विरोध चुने गए हैं। जद(यू.) नेतृत्व का उन पर भरोसा इस बात का संकेत माना जा रहा है कि संगठन और सरकार में उनकी भूमिका आगे और मजबूत हो सकती है।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने पहली बार किसी सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली है। भाजपा ने उनकी लोकप्रियता और भोजपुरी क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था। भाजपा का मानना है कि पवन सिंह के जरिये शाहाबाद और भोजपुरी क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलनी तय है। राजद के वरिष्ठ नेता डॉ.सुनील कुमार सिंह भी दोबारा विधान परिषद पहुंचे हैं। वे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुहबोले भाई हैं और लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भरोसेमंद नेताओं में माने जाते हैं। सदन में अपने आक्रामक और तार्किक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले डॉ.सुनील सिंह पर राजद ने एक बार फिर भरोसा जताया है। नमो सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद भेजा है। अशरफ अंसारी बिहार लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य प्रवक्ता हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि अशरफ अंसारी लंबे वक्त से दल के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल भी बरामद

30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

टेंडर घोटाला के मास्टरमाइंड रिशु श्री,केस की निगरानी कर रहे आईपीएस पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का किया शुभारंभ,योजना शुरू होने पर अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

Leave a Comment