मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन : कंवलजीत सिंह

On: July 1, 2026 2:24 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने “नेशनल अवॉर्ड्स टू टीचर्स-2026” के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश में शिक्षकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य के निर्माण में उत्कृष्टता, नवाचार तथा समर्पण का उल्लेखनीय परिचय दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), अमृतसर श्री कंवलजीत सिंह ने बताया कि पंजाब राज्य के इच्छुक शिक्षक इस पुरस्कार के लिए http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस पुरस्कार के लिए सभी नियमित शिक्षक तथा स्कूल प्रमुख/इंचार्ज आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई के बाद जिला चयन समिति प्राप्त आवेदनों की जांच (स्क्रीनिंग) करेगी। इसके उपरांत राज्य चयन समिति शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य शिक्षकों की पुनः समीक्षा करेगी तथा 31 जुलाई, 2026 तक स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी (इंडिपेंडेंट नेशनल ज्यूरी) को छह नामांकन भेजेगी। इसके बाद राष्ट्रीय जूरी राज्य से प्राप्त नामांकनों में से अंतिम पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी के समक्ष अपने कार्य, उपलब्धियों तथा शिक्षण में अपनाई गई नवाचारी पद्धतियों (इनोवेटिव टीचिंग प्रैक्टिसेज) का प्रस्तुतीकरण करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार, नवाचारी शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान का मूल्यांकन किया जाएगा। अंततः व्यापक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का किया शुभारंभ,योजना शुरू होने पर अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 जुलाई की शाम दशहरा ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में आयोजित होगा विशेष कीर्तन दरबार

अमृतसर मे नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार,आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

पोश एक्ट और लैंगिक हिंसा पर करवाया जागरूकता कार्यक्रम दस से अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालयों में पोश एक्ट के तहत नीति और कमेटी बनाना जरूरी: डा. रचना शर्मा

वायदे के अनुसार ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ आज से लागू कर 97 प्रतिशत महिलाओं के खातों में वित्तीय सहायता राशि पहुंचाने का लक्ष्य पूरा – धालीवाल

अमृतसर मे ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत एससी वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹1,500 तथा सामान्य एवं अन्य वर्गों की महिलाओं के खातों में ₹1,000 प्रति माह भेजे गए

Leave a Comment