लखनऊ : विधानसभा सरोजिनी नगर सेक्टर-5 वृंदावन कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र के पास लखनऊ में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा० राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि एवं पार्षद के०एन० सिंह, निजी सचिव निखिल त्रिपाठी, खारिका वार्ड द्वितीय की पार्षद रजनी अवस्थी, शौर्य चक्र विजेता चचंल सिंह, पूर्व सैनिक चंदन सिंह का अंग वस्त्र, गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह में कविताओं से शहीदों को नमन कर याद किया साथ ही गोरखा समाज के बलिदानों का व्याख्यान करते हुए संचालन कर्ता ने खूब अबीर-गुलाल, पुष्पों की वर्षा कर होली मिलन सम्पन्न कराया मुख्य अतिथि के०एन० सिंह ने सनातन गोरखा कल्याण समिति के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरोजिनी नगर विधानसभा के विकास कार्यों को गिनाया। तथा गोरखा समाज के साथ सदैव खड़े होने का भरोसा दिया। होली मिलन समारोह लोगों ने एक दुसरे से गले मिल कर बधाई दी गुलाल लगाया गुजिया खिलाई साथ ही होली के गीतों पर महिला पुरुषो ने जम कर डॉस किया। संस्था के प्रदेशध्यक्ष गौरव सिंह ने भाई चारे का संदेश देते हुए सबसे एक जुट होकर सनातन को आगे बढ़ाते हुए स्वामी देवकी नंदन ठाकुर महराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सनातन हिन्दु बोर्ड बनाये जाने की आवाश को बुलन्द कर घर-घर, चाय-पान की दुकान, सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर हर सनातनी मांगे सनातन बोर्ड-सनातन बोर्ड!

होली मिलन समारोह में प्रदेश महामंत्री शानु मल्ल कौशल, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष मोनिका मिश्रा महामंत्री सुमन जयसवाल, जिला कोशाध्यक्ष चांदनी कपूर, उमेश कुमार पाण्डेय, देवरिया से अमित कुमार, बलिया से ब्रिजेश कुमार, अमेठी से सर्वेष सिंह सहित आदि जनपदों से आये सनातनी, क्षेत्र वासी एकत्र हुए।

 

 

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *